कृत्रिम अंग लगाने हेतु शिविर 23 दिसम्बर से टीकमगढ़ में
छतरपुर, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण हेतु जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में 23 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया जायेगा। इस शिविर का लाभ छतरपुर जिले के विकलांग व्यक्ति भी उठा सकते हैं। कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा ने कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण की आवश्यकता वाले व्यक्तियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर के संबंध में जिले के उप संचालक सामाजिक न्याय कार्यालय में सम्पर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा ठेलीफोन नंबर 07683-242242 व मोबाइल नंबर 9424971232 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
अनीसा बेगम का सहायिका पद पर अंतिम रूप से चयन
छतरपुर, एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिजावर के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर विगत दिनों अनंतिम चयन सूची का प्रकाशन किया गया था। तत्पश्चात् सूची के संबंध में समय-सीमा के भीतर दावा-आपत्ति मांगी गयी थी। जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात् श्रीमती अनीसा बेगम पत्नि स्व0 इलियास बेम का चयन अंतिम रूप से सहायिका के पद पर किया गया है।
जोनल अधिकारियों का प्रशिक्षण 13 को
छतरपुर, आगामी 20 दिसम्बर को मंडी निर्वाचन 2012 हेतु मतदान एवं मतगणना सम्पन्न होना है। इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नियुक्त किये गये जोनल अधिकारियों का प्रशिक्षण 13 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी के पाण्डेय ने नियुक्त जोनल अधिकारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं, साथ ही जिन जोनल अधिकारियों को प्रशिक्षण में उपस्थित होने हेतु आदेश की प्रति नहीं मिल पायी है, वे भी इसे सूचना मानकर उपस्थित रहें।
मंडी निर्वाचन हेतु जोनल अधिकारी नियुक्त
छतरपुर, म0प्र0 कृषि उपज मंडी के आम निर्वाचन 2012 के तहत 20 दिसंबर को क्ृषक, व्यापारी एवं तुलैया-हम्माल प्रतिनिधियों के लिये निर्वाचन होना है। मतदान प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक होगा, जिसके तुरंत बाद मतगणना की जायेगी। उपरोक्त निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में व शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बहुगुणा ने पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुये जोनल अधिकारियों की नियुक्ति की है।
नियुक्त किये गये जोनल अधिकारियों में मंडी समिति क्षेत्र क्रमांक 175-लवकुशनगर के अंतर्गत जोन क्रमांक 1 के लिये एस के पण्डा, क्रमांक 2 में लेख पाण्डे, क्रमांक 3 में के के जैन, क्रमांक 4 में श्री प्रजापति, क्रमांक 5 में प्रमोद श्रीवास्तव, क्रमांक 6 में डी एस स्वर्णकार, क्रमांक 7 में पी एस परिहार, क्रमांक 8 में सुरेंद्र सिंह, क्रमांक 9 में आर के एस भदौरिया, क्रमांक 10 में एम आई कुरैशी, क्रमांक 11 में आर बी सोनी, क्रमांक 12 में व्ही के जैन, क्रमांक 13 में आर पी मिश्रा, क्रमांक 14 में श्री शर्मा तथा क्रमांक 15 में एस के जाटव को जोनल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
इसी प्रकार मंडी समिति क्षेत्र क्रमांक 176-हरपालपुर के अंतर्गत जोन क्रमांक 1 के लिये ए बी खरे, क्रमांक 2 में निरंकार पाठक, क्रमांक 3 में पी एल राकेश, क्रमांक 4 में एस के शर्मा, क्रमांक 5 में एस के जैन, क्रमांक 6 में एफ के खान, क्रमांक 7 में सुधीर जैन, क्रमांक 8 में एम सी घनघोरिया, क्रमांक 9 में राजेंद्र खरे, क्रमांक 10 में प्रकाश वर्मा एवं क्रमांक 11 में बी के खरे को जोनल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
मंडी समिति क्षेत्र क्रमांक 177-बड़ामलहरा के अंतर्गत जोन क्रमांक 1 के लिये बी के चैकसे, क्रमांक 2 में एस एन तिवारी, क्रमांक 3 में ए के गुप्ता, क्रमांक 4 में ए मंसूरी, क्रमांक 5 में एस एस अहिरवार, क्रमांक 6 में डी के भंडारी, क्रमांक 7 में राम अवतार सिंह तोमर, क्रमांक 8 में ओ एस चैहान एवं क्रमांक 9 में सुश्री सविता कामले को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मंडी समिति क्षेत्र क्रमांक 178-छतरपुर के अंतर्गत जोन क्रमांक 1 के लिये व्ही पी सिंह, क्रमांक 2 में एस के मिश्रा, क्रमांक 3 में आनंद स्वरूप शिवहरे, क्रमांक 4 में बी के रिछारिया, क्रमांक 5 में चंद्रशेखर रोठे, क्रमांक 6 में यू सी शर्मा, क्रमांक 7 में बी एल चैरसिया, क्रमांक 8 में डाॅ. जी पी मिश्रा, क्रमांक 9 में एस पी अहिरवार, क्रमांक 10 में जे एन चतुर्वेदी व क्रमांक 11 में आर पी सिंह को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मंडी समिति क्षेत्र क्रमांक 179-राजनगर के अंतर्गत जोन क्रमांक 1 के लिये व्ही के रावत, क्रमांक 2 में के के मिश्रा, क्रमांक 3 में बी एल वर्मा, क्रमांक 4 में आर के तिवारी, क्रमांक 5 में आलोक कुमार खरे, क्रमांक 6 में शालिग राम साकेत, क्रमांक 7 में आर सिंह, क्रमांक 8 में एस के गुप्ता, क्रमांक 9 में एस के पटेल व क्रमांक 10 में अरूण पटेरिया को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मंडी समिति क्षेत्र क्रमांक 180-बिजावर के अंतर्गत जोन क्रमांक 1 के लिये ए के तिवारी, क्रमांक 2 में के के गुप्ता, क्रमांक 3 में एस के पाण्डे, क्रमांक 4 में बृजेश त्रिपाठी, क्रमांक 5 में अवध बिहारी साहू, क्रमांक 6 में बी एल शर्मा, क्रमांक 7 में आर ए सिंह व क्रमांक 8 में राम औतार सिंह यादव को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार से मंडी समिति क्षेत्र क्रमांक 181-बक्सवाहा के अंतर्गत जोन क्रमांक 1 के लिये ए के एम के गोले, क्रमांक 2 में पी एन पुरोहित, क्रमांक 3 में आर एस यादव, क्रमांक 4 में बी एस कोठारी, क्रमांक 5 में एम पी शर्मा एवं क्रमांक 6 में पी शुक्ला को जोनल अधिकारी नियुक्त किया जाकर जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
इसके अलावा 16 जोनल अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है। जिसमें लवकुशनगर मंडी समिति के लिये ए के दुबे, नवाब सिंह एवं जितेंद्र सिंह राजपूत शामिल हैं। हरपालपुर मंडी समिति हेतु आर के यादव, जी पी गुप्ता व उमा शंकर मिश्रा, बड़ामलहरा मंडी समिति के लिये प्रदीप कुमार खरे व आर पी शर्मा, छतरपुर मंडी के लिये डी डी तिवारी व संतोष गुप्ता, राजनगर मंडी के लिये विजय खरे व अशोक कुमार ठाकुर, बिजावर मंडी समिति के लिये आर के तिवारी व अशोक खरे तथा बक्सवाहा मंडी के लिये एस एन स्वर्णकार व मुकेश कोरी को रिजर्व के रूप में रखा गया है।
पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण 14 को
छतरपुर, मंडी निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने हेतु गठित मतदान दलों का प्रशिक्षण 14 दिसंबर को प्रातः 10ः30 बजे से एवं दोपहर 02 बजे से दो पालियों में सम्पन्न होगा। जिसके तहत पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी क्रमांक 01 को प्रथम पाली में तथा मतदान अधिकारी क्रमांक 02 एवं 03 को द्वितीय पाली में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। मंडी निर्वाचन क्षेत्र छतरपुर के मतदान दलों को महाराजा काॅलेज के शताब्दी हाॅल में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
इसी प्रकार लवकुशनगर मंडी निर्वाचन क्षेत्र के मतदान दलों को शासकीय उत्कृष्ट उ0मा0 विद्यालय, लवकुशनगर में, हरपालपुर मंडी निर्वाचन क्षेत्र के मतदान दलों को नौगांव के टाउन हाॅल में, बड़ामलहरा मंडी निर्वाचन क्षेत्र के मतदान दलों को नगर पंचायत बड़ामलहरा के कम्युनिटी हाॅल में, मंडी निर्वाचन क्षेत्र राजनगर के मतदान दलों को तहसील कार्यालय, राजनगर में, मंडी निर्वाचन क्षेत्र बिजावर के मतदान दलों को शासकीय उत्कृष्ट उ0मा0 विद्यालय, बिजावर में तथा बक्सवाहा मंडी निर्वाचन क्षेत्र के मतदान दलों को बीआरसी सभाकक्ष, बक्सवाहा में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
अपर कलेक्टर श्री जे के श्रीवास्तव ने समस्म पीठासीन व मतदान अधिकारियों को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।
मंडी निर्वाचन हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
छतरपुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बहुगुणा ने 20 दिसंबर को मंडी निर्वाचन एवं इसके पश्चात् मतगणना के कार्य को निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 20 राजस्व अधिकारियों की नियुक्ति सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में की है। जिसके तहत लवकुशनगर मंडी समिति क्षेत्र के सेक्टर क्रमांक 1 के लिये तहसीलदार गौरिहार श्री सुखलाल चैधरी, क्रमांक 2 के लिये नायब तहसीलदार लवकुशनगर श्री चंद्रकुमार ताम्रकार, क्रमांक 3 के लिये तहसीलदार लवकुशनगर श्री यू सी मेहरा, क्रमांक 4 के लिये नायब तहसीलदार लवकुशनगर श्री बृज किशोर अग्रवाल एवं क्रमांक 5 के लिये सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री एस पी चढ़ार को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
इसी प्रकार हरपालपुर मंडी समिति क्षेत्र के सेक्टर क्रमांक 1 के लिये तहसीलदार नौगांव श्री आर एल बागरी एवं क्रमांक 2 के लिये तहसीलदार महाराजपुर श्री जे के एस गुर्जर को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। बड़ामलहरा मंडी समिति क्षेत्र के सेक्टर क्रमांक 1 के लिये तहसीलदार घुवारा श्री फेरन सिंह रूगर एवं क्रमांक 2 के लिये तहसीलदार बड़ामलहरा श्री एन एस गजौरिया की नियुक्ति सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में की गयी है।
छतरपुर मंडी समिति क्षेत्र के सेक्टर क्रमांक 1 के लिये तहसीलदार छतरपुर श्री विनोद सोनकिया, क्रमांक 2 के लिये नायब तहसीलदार छतरपुर श्रीमती नमिता खरे एवं क्रमांक 3 के लिये नायब तहसीलदार छतरपुर श्री अभिनव शर्मा को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। राजनगर मंडी समिति क्षेत्र के सेक्टर क्रमांक 1 लिये नायब तहसीलदार राजनगर श्री भैयालाल अहिरवार, क्रमांक 2 के लिये नायब तहसीलदार राजनगर सुश्री मीनाक्षी जायसवाल एवं क्रमांक 3 के लिये तहसीलदार राजनगर श्री आलोक वर्मा को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
बिजावर मंडी समिति क्षेत्र के सेक्टर क्रमांक 1 के लिये सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, छतरपुर श्री परमाल सिंह केन, क्रमांक 2 के लिये तहसीलदार नौगांव श्री आलोक जैन व क्रमांक 3 के लिये प्रभारी तहसीलदार बिजावर श्री हरिशंकर पटेरिया को सेक्टर मजिस्टेट बनाया गया है। इसी प्रकार बक्सवाहा मंडी समिति क्षेत्र के सेक्टर क्रमांक 1 के लिये तहसीलदार बक्सवाहा श्री आर आर चढ़ार एवं क्रमांक 2 के लिये सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख छतरपुर श्री अशोककुमार सक्सेना को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्तकर जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
दुकान का लायसेंस निलंबित
छतरपुर, विगत दिनों जनसुनवायी कार्यक्रम में उपभोक्ताओं द्वारा वार्ड क्रमांक 16 में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान की राशन वितरण के संबंध में शिकायत की गयी थी। वर्तमान में दुकान का संचालन रचना महिला प्राथमिक उपभोक्ता भंडार द्वारा किया जा रहा है। उपभोक्ताओं द्वारा की गयी जांच के आधार पर शिकायत की जांच सहायक आपूर्ति अधिकारी द्वारा की गयी। जिसमें 140 लीटर कैरोसीन भौतिक सत्यापन में कम पाया गया तथा इसके साथ ही कैरोसीन व शक्कर वितरण की मात्रा रजिस्टर में अंकित नहीं पायी गयी तथा स्टाॅक का कम होना पाया गया। जिस पर जिला आपूर्ति अधिकारी श्री नारायण शर्मा ने रचना महिला प्राथमिक उपभोक्ता भंडार छतरपुर द्वारा वार्ड-16 में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान का लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निःशक्तजनों की जनसुनवायी 13 को
छतरपुर, कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा के निर्देशानुसार निःशक्तजनों के समग्र विकास व कल्याण हेतु इनकी समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से 13 दिसंबर को जनसुनवायी करने का निर्णय लिया गया है। जनसुनवायी कार्यक्रम में उपायुक्त विकास जिला पंचायत श्री ए बी खरे एवं उप संचालक सामाजिक न्याय श्री वीरेश सिंह बघेल शामिल होंगे। उप संचालक सामाजिक न्याय श्री वीरेश सिंह बघेल ने जिले के समस्त जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देशित करते हुये कहा है कि प्रत्येक विकासखण्ड से निःशक्तजनों के निःशक्त जनप्रतिनिधियों को उप संचालक सामाजिक न्याय कार्यालय में भेजें। निःशक्त जनप्रतिनिधि, निःशक्तजनों की समस्याओं का पत्र कलेक्टर को संबोधित कर, जिसमें पुनर्वास व कल्याण में आ रही दिक्कतें शामिल हैं, के साथ बैठक में उपस्थित हों।
प्रायः देखने में आया है कि निःशक्तजनों को चिकित्सा, आय, निवास व जाति प्रमाण-पत्र बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन कार्यों के लिये इनसे सुविधा शुल्क के नाम पर रिश्वत मांगी जाती है। रिश्वत मांगने वाले अधिकारी-कर्मचारी का नाम, दिनांक व स्थान का उल्लेख आवेदन में करें ताकि प्रकरण की जांच कर निःशक्तजनों का तेजी सेविकास कर इन्हें राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें