भोजपुर में जहरीली शराब पीने से 8 की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012

भोजपुर में जहरीली शराब पीने से 8 की मौत


बिहार में भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात कथित रूप से जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग इससे प्रभावित हुए हैं। भोजपुर कि जिलाधिाकारी डॉ़ प्रतिमा ने शुक्रवार को बताया कि कुछ ग्रामीणों ने यह शिकायत की थी कि अनाइठ मुसहर टोला में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि कुछ अन्य इससे प्रभावित हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि जांच से पूर्व कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।

ग्रामीणों का कहना है कि शराब पीने से कुछ लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया और उल्टियां होने लगी जिसके बाद आठ लोगों ने दम तोड़ दिया। इधर, आरा के विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अधिकारियों के मुताबिक जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने शराब की बिक्री पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वैध शराब दूकानों के आड़ में अवैध शराब का धंधा चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: