एफडीआई किसानों के लिए मददगार : पासवान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012

एफडीआई किसानों के लिए मददगार : पासवान

राम विलास पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता राम विलास पासवान ने शुक्रवार को कहा कि खुदरा में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) किसानों के लिए लाभदायक होगा। पासवान ने राज्यसभा में कहा, "मैं एफडीआई के पक्ष में हूं, क्योंकि इस सदन की परम्परा है कि यहां गरीबों से सम्बंधित मुद्दों पर बहस नहीं होती। किसानों के पास आज अपनी उपज रखने के लिए जगह नहीं है, यदि एफडीआई आता है तो यह किसानों के लिए मददगार होगा।"

सरकार के रुख का समर्थन कर रहे पासवान ने विपक्ष से कहा कि वह कछुए जैसा बरताव न करे। पासवान ने कहा, "कभी आप अपना मुंह बाहर निकालते हैं और फिर अंदर कर लेते हैं। या तो एफडीआई के पक्ष में रहिए या इसका विरोध ही कीजिए।"

पासवान ने कहा, "कौन-सी सरकार एफडीआई नहीं चाहती? बिहार में हर रोज विदेशियों को बुलाने की बात की जाती है। गुजरात में विदेशी निवेशकों को बुलाया जा रहा है।" बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (युनाइटेड) की सरकार है, जबकि गुजरात में भाजपा की सरकार है। पासवान ने कहा, "किसानों का हर जगह शोषण हो रहा है। जो सामान उनसे पांच रुपये में खरीदा जाता है, उसे मंडी में 50 रुपये में बेचा जाता है।"

कोई टिप्पणी नहीं: