किशनगंज में 87500 रुपये के जाली नोट बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 दिसंबर 2012

किशनगंज में 87500 रुपये के जाली नोट बरामद


बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने 87,000 रुपये से अधिक के जाली नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि ये नकली नोट बांग्लादेश से लाए गए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बहादुरगंज के एलआरपी चौक से दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 87,500 के जाली नोट बरामद किए गए। इनमें 1000 के 81 और 500 के 13 जाली नोट हैं। 

किशनगंज के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में शेख इब्राहिम और शबीहुल रहमान हैं। रहमान जिले के कोचाधामन का निवासी बताया जा रहा है जबकि इब्राहिम खुद को पश्चिम बंगाल का रहने वाला बता रहा है। उसने हालांकि अब तक कोई पहचानपत्र नहीं दिया है। पुलिस को आशंका है कि इनके तार बांग्लादेश से जुड़े हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: