गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से दो दिन पूर्व मंगलवार को मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की एक टिप्पणी के लिए उनकी निंदा की। जामनगर में रैली के दौरान राहुल ने कहा कि राज्य में विधानसभा की बैठक वर्ष में मात्र 25 दिन चलती है।
राहुल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा, "मई 2011 से मई 2012 तक लोकसभा की 85 बैठकें हुईं जिनमें राहुल केवल 24 दिन उपस्थित रहे और 2010 से 2011 के बीच हुईं 72 बैठकों में वह मात्र 19 दिन मौजूद रहे।"
उन्होंने कहा, "यदि राहुल संसद का सम्मान करते हैं तो उन्हें सभी बैठकों में भाग लेना चाहिए था।" मोदी ने कहा, "हम मुद्दों पर कई दिनों तक चर्चा करते हैं और विधेयक पारित करवाते हैं। लेकिन दुख की बात यह है कि कांग्रेस विधानसभा का भी सम्मान नहीं करती।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें