केंद्र सरकार ने कहा है कि वह नेपाल की राजव्यवस्था एवं समाज के कुछ हिस्सों में भारत विरोधी भावनाओं से अवगत है। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री एम. रामाचंद्रन ने मंगलवार को लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि नेपाल सरकार ने यह वादा किया है कि अपने देश की सीमाओं का प्रयोग किसी भी प्रकार की भारत विरोधी गतिविधियों के लिए नहीं होने देगी।
माहेश्वर हजारी ने पूछा था कि क्या नेपाल में भारत विरोधी गतिविधियों में इजाफा हो रहा है और क्या इसे चीन की शह मिली हुई है। गृहराज्यमंत्री ने हालांकि प्रश्न का जवाब देते हुए चीन का जिक्र नहीं किया और कहा कि भारत नेपाल के साथ अपने सम्बंधों को अत्यधिक महत्व देता है।
उन्होंने कहा कि आपसी हितों के मसले पर दोनों देशों की सरकारों के मध्य मजूबत सहयोग है और भारत नेपाल के विकास के लिए सहायता कर रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें