चर्चा के लिए मनमोहन, सोनिया की मुलाकात - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 दिसंबर 2012

चर्चा के लिए मनमोहन, सोनिया की मुलाकात


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के कोर समूह ने देश के खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी दिलाने के लिए वालमार्ट द्वारा अमेरिका में लॉबिंग किए जाने सम्बंधी रिपोर्ट और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को नौकरियों में प्रोन्नति के लिए आरक्षण देने का प्रावधान करने वाले विधेयक पर चर्चा के लिए मंगलवार को बैठक की। संसद भवन में सुबह 10.30 बजे हुई बैठक में केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री कमलनाथ ने मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम तथा केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को इन मुद्दों पर जानकारी दी।

कांग्रेस पार्टी के एक सूत्र ने कहा, "वालमार्ट द्वारा भारतीय बाजार में दाखिल होने के लिए अमेरिका में की गई लॉबिंग के आरोपों सहित मौजूदा राजनीतिक स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष तथा कांग्रेस कोर समूह की बैठक सुबह हुई। उन्होंने प्रोन्नति में आरक्षण का प्रावधान करने वाले विधेयक पर भी चर्चा की।" गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) प्रोन्नति में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को आरक्षण देने का प्रावधान करने वाले विधेयक का राज्यसभा में विरोध कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: