मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (एमआईएएल) ने बकायों का भुगतान न करने के लिए किंगफिशर के सात विमान जब्त कर लिए हैं। एमआईएएल ने किंगफिशर को दो नोटिस जारी कर 53 करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान करने के लिए कहा था। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, "जब तक हमारे बकाये का भुगतान नहीं हो जाता, हम इन विमानों को नहीं छोड़ेंगे।"
विमानन कम्पनी किंगफिशर पर ये बकाये पार्किं ग, नेविगेशन तथा विमानों के संचालन से सम्बंधित अन्य समान्य सेवाओं के लिए हैं, जो एमआईएएल की ओर से मुहैया कराए जाते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें