राहुल ने खिलाड़ियों की क्षमता पर संदेह जताया। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 दिसंबर 2012

राहुल ने खिलाड़ियों की क्षमता पर संदेह जताया।

राहुल द्रविड़

कोलकाता टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेटरों की ‘प्रतिभा और काबिलियत’ पर सवाल उठाए हैं। द्रविड़ ने ‘बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल’ में कहा, ‘‘लोग रवैये की बात करते हैं और कहते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग में भारी पैसा होने के कारण खिलाड़ियों को दूसरे प्रारूप की परवाह नहीं है। यह तस्वीर का एक पहलू है लेकिन असल में कारण हुनर और काबिलियत की कमी है जो मेरी चिंता का सबब है। इससे खिलाड़ियों की क्षमता और काबिलियत पर सवाल उठते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा घरेलू क्रिकेट भी उस स्तर का नहीं है जिससे खिलाड़ी सीधे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रवेश कर सके।’’ द्रविड़ ने कहा कि टीम के प्रदर्शन पर भारतीय क्रिकेटप्रेमियों का गुस्सा जायज है। उन्होंने कहा, ‘‘हार से नहीं बल्कि हारने के तरीके से भी लोग क्षुब्ध हैं। भारत ने तीन बार टास जीते और मुंबई में तो विकेट भी अनुकूल था। इसके बावजूद हम उसका फायदा नहीं उठा सके।’’उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईना दिखा दिया है। सफल टीमें वही होती है जिसमें खिलाड़ी मिलकर एक साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं।’’

कोई टिप्पणी नहीं: