चीनी लेखक मो यान को साहित्य का नोबल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 दिसंबर 2012

चीनी लेखक मो यान को साहित्य का नोबल

मो यान 

चीनी लेखक मो यान को वर्ष 2012 के लिए साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार स्टॉकहोम कसंर्ट हॉल में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नोबल पुरस्कार 2012 का समारोह स्वीडन की शाही धुन 'द किंग्स सन' से शुरू हुआ। मो यान ने काले रंग का औपचारिक वस्त्र पहन रखा था। वह धीरे-धीरे अपनी सीट तक पहुंचे और वहां अन्य नोबल पुरस्कार विजेताओं के साथ बैठ गए।

नोबल फाउंडेशन बोर्ड के अध्यक्ष मार्कस स्टॉर्च ने सबसे पहले समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने स्वीडन में आयोजित समारोह में भाग लेने वाले विजेताओं का स्वागत किया। स्वीडन के राजा कार्ल 16वें ने मो यान को नोबल डिप्लोमा, पदक तथा पुरस्कार राशि की पुष्टि करने वाले दस्तावेज दिए। इससे पहले नोबल पुरस्कार की जूरी के सदस्यों ने साहित्य के क्षेत्र में मो यान की उपलब्धियों का जिक्र किया।

राजा ने वर्ष 2012 के लिए भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र, शरीरविज्ञान, चिकित्सा तथा अर्थशास्त्र के क्षेत्र में भी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। वर्ष 1901 से ही नोबल पुरस्कार 10 दिसम्बर को प्रदान किए जाते हैं। उसी दिन अल्फ्रेड नोबल की पुण्यतिथि है।

कोई टिप्पणी नहीं: