विश्व स्तनपान सम्मेलन दिल्ली में गुरुवार से - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 5 दिसंबर 2012

विश्व स्तनपान सम्मेलन दिल्ली में गुरुवार से


बच्चों का जीवन बचाने के लिए विश्व स्तनपान संबंधी पहल - जी-बिक्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ मिलकर 6 से 9 दिसम्बर तक नई दिल्ली में चार दिवसीय विश्व स्तनपान सम्मेलन आयोजित कर रहा है जिसकी विषय वस्तु है बच्चों को मां के दूध की आवश्यकता है मानव निर्मित खादयों की नहीं। महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ इस सम्मेलन में सम्मानित अतिथि होंगी जबकि विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद मुख्य अतिथि। सम्मेलन में 86 देशों के 900 से ज्यादा विशेषज्ञ भाग लेंगे जिनमें 50 देशों के 100 से अधिक प्रतिनिधि, 30 संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि और 150 नागरिक समूहों के सदस्य होंगे। 

ये प्रतिनिधि और विशेषज्ञ स्तनपान की दरों में बढ़ोत्तरी, बच्चों का खाद्य पदार्थ बनाने वाले उद्योगों से माताओं की रक्षा, मां और बच्चे को साथ रखे जाने की मातृत्व संबंधी संरक्षा तथा सभी महिलाओं को उचित सलाह उपलब्ध कराने की समान रूप से व्यवस्था करने के मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। 

इस अवसर पर 51 देशों में नवजात शिशु और छोटे बच्चों को स्तनपान कराए जाने से संबंधित नीतियों और कार्यक्रम क्रियान्वयन पर एक रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। यह रिपोर्ट कृष्णा तीरथ और सलमान खुर्शीद द्वारा जारी की जाएगी। इसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2002 में नवजात और छोटे बच्चों के स्तनपान के लिए निर्धारित नीतियों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: