इंग्लिश क्रिकेट टीम के साथ जारी चार मैचों की श्रृंखला के अंतिम टेस्ट मैच के लिए भारत ने रविवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी। अनुभवी मध्यम गति के तेज गेंदबाज जहीर खान, हरफनमौला युवराज सिंह और ऑफ स्पिनर हरभजन सिह को टीम से बाहर कर दिया गया है। चौथा टेस्ट मैच 13 दिसम्बर से नागपुर में खेला जाएगा। दिल्ली के तेज गेंदबाज परविंदर अवाना, सौराष्ट्र के हरफनमौला रवींद्र जडेजा और लेग स्पिनर पीयूष चावला को टीम में शामिल किया गया है।
भारतीय टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), गौतम गम्भीर, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, अशोक डिंडा, प्रज्ञान ओझा, अजिंक्य रहाणे, पीयूष चावला, ईशान्त शर्मा, मुरली विजय और परविंदर अवाना।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें