युवराज, हरभजन बनाए गए बलि के बकरे : गावस्कर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 9 दिसंबर 2012

युवराज, हरभजन बनाए गए बलि के बकरे : गावस्कर


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने हरभजन सिंह एवं युवराज सिंह को बलि का बकरा बनाए जाने पर चयनकर्ताओं की आलोचना की है। युवराज एवं हरभजन को नागपुर टेस्ट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। इंग्लैंड ने भारत को कोलकाता टेस्ट में सात विकेट से हराकर श्रृंखला में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। गावस्कर ने टीवी चैनल एनडीटीवी के कार्यक्रम में रविवार को कहा, "यदि आप मुझसे पूछेंगे तो जहीर को निकालना सम्भावित था। लेकिन मेरे विचार से युवराज एवं हरभजन को बलि का बकरा बनाया गया है।"

गावस्कर ने कहा, "यदि आप मुम्बई टेस्ट में हरभजन के प्रदर्शन को देखेंगे तो उन्होंने कुछ 20 ओवर (21 ओवर) गेंदबाजी की और दो विकेट झटके। यदि भारत मुम्बई में हार गया तो यह सामूहिक असफलता थी। युवराज ने 30 से अधिक रन बनाए। यदि आप उन्हें हटाना चाहते हैं तो उन्हें भी क्यों नहीं निकाला जा रहा है जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। युवराज एवं हरभजन बलि के बकरे बने हैं।" गावस्कर ने महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी का बचाव किया और कहा कि उन्हें हटाने का जल्दीबाजी में फैसला नहीं करना चाहिए। पूर्व महान सलामी बल्लेबाज ने कहा, "एक कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितनी की उनकी टीम। मेरे विचार से इस समय हमारे पास धौनी का कोई विकल्प नहीं है।"

कोई टिप्पणी नहीं: