सपा सरकार की योजनाओं में धांधली : बसपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 दिसंबर 2012

सपा सरकार की योजनाओं में धांधली : बसपा


उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने प्रदेश की सत्तारूढ़ सरकार पर आरोप लगाया गया है कि सपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं में बड़े पैमाने पर धांधली, अनियमितता एवं भेदभाव किया जा रहा है। बसपा के नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सपा सरकार सभी मार्चो पर विफल साबित हुई है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं बेरोजगारी भत्ता व कन्या विद्याधन में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है। योजनाओं का लाभ सिर्फ सपा से जुड़े लोगों को ही मिल रहा है।

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई योजना 'हमारी बेटी, उसका कल' केवल हमारी बेटी, उसका वध बनकर रह गया।" नसीमुद्दीन ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा, "मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि इतने बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था लेकिन रामपुर में किसी महिला पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं की गई थी।"

ज्ञात हो कि सोमवार को रामपुर में 'हमारी बेटी, उसका कल' योजना के अंतर्गत चेक वितरित करने के दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई छात्राएं घायल हो गई थीं। नसीमुद्दीन ने कहा कि सपा मुसलानों की हितैषी बनने का नाटक करती है। मुस्लिम छात्राओं के साथ बदसलूकी, लाठीचार्ज एवं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने से सपा सरकार का मुस्लिम विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के तुगलकी फरमानों की वजह से मुस्लिम समाज की लड़कियों को बार- बार अपमानित होना पड़ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: