राष्ट्रपति ने किया दूसरी हरित क्रांति का आह्वान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 दिसंबर 2012

राष्ट्रपति ने किया दूसरी हरित क्रांति का आह्वान

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को दूसरी हरित क्रांति के लिए आह्वान किया, जो अधिक सम्पूर्ण और व्यापक हो। मुखर्जी ने कहा, "इस दूसरी हरित क्रांति के साथ ग्रामीण आधारभूत संरचना का विकास और मानव विकास भी होना चाहिए और पर्यावास तथा पर्यावरण के प्रति अधिक संवेदनशीलता दिखाई जानी चाहिए। सरकार को इन्नोवेटिव ढांचा बनाना चाहिए, ताकि निजी क्षेत्र को भी इस क्षेत्र में शामिल किया जा सके।"

राष्ट्रपति 'सार्वजनिक-निजी साझेदारी के माध्यम से भारतीय कृषि में दूसरी हरित क्रांति का प्रवेश' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। सम्मेलन का आयोजन कृषि मंत्रालय ने भारतीय उद्योग परिसंघ के सहयोग से यहां विज्ञान भवन में किया। मुखर्जी ने कहा, "कृषि का समाज के हर क्षेत्र से निर्विवाद सम्बंध है। इसके विकास से सामाजिक और आर्थिक बदलाव आ सकते हैं, जिसकी लम्बे समय से जरूरत है और जिसके बिना अन्य क्षेत्रों में आर्थिक विकास तथा देश के विकास का कोई मतलब नहीं रहेगा।"

केंद्रीय कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री तारिक अनवर, परिसंघ के अध्यक्ष आदि गोदरेज और परिसंघ के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी भी सम्मेलन में मौजूद थे। कृषि मंत्री शरद पवार स्वास्थ्य कारणों से मुम्बई में ब्रीच कैंडी अस्पताल में दाखिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: