FDI विदेशी को खुश करने के लिए : नीतीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 5 दिसंबर 2012

FDI विदेशी को खुश करने के लिए : नीतीश

नीतीश कुमार 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि खुदरा व्यापार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) से देश में बेरोजगारी बढ़ेगी तथा यह देश के किसानों के हित में नहीं है। अगर सरकार आधारभूत संरचना में एफडीआई लागू करती तो हम इसका स्वागत करते। बिहार विधानसभा के बाहर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि खुदरा व्यापार में एफडीआई की इजाजत विदेशी ताकतों को खुश करने के लिए है। उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे किराना दुकानदारों और खुदरा व्यापारियों को उजाड़कर खूबसूरत मकान एवं दुकान बनाने से देश की बेरोजगारी दूर नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि जनता दल युनाइटेड इसके विरोध में बढ़चढ़ कर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की प्रगति से इसका कोई सरोकार नहीं है। यह फैसला देश में बेरोजगारी बढ़ाने वाला है। नीतीश ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार बहुमत का जुगाड़ करने के बाद एफडीआई पर संसद में बहस करा रही है न कि झुकने के लिए।

कोई टिप्पणी नहीं: