बिहार के मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के वाहन ने सड़क किनारे बैठे चार लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात गणेशपुर गांव के समीप कुछ लोग ठंड से बचने के लिए सड़क के किनारे अलाव जलाकर ताप रहे थे कि बीडीओ संजीव कुमार का वाहन अनियंत्रित होकर अलाव ताप रहे चार लोगों को कुचलते हुए सड़क के किनारे बने एक झोपड़नुमा घर में घुस गया।
इस घटना में घटनास्थल पर ही इन्द्रदेव मेहता नाम के व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। सूत्रों के अनुसार घटना के समय बीडीओ वाहन पर ही सवार थे जबकि चालक गाड़ी चला रहा था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें