जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 11 हुई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 6 जनवरी 2013

जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 11 हुई


बिहार की राजधानी पटना में अवैध शराब पीने से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 11 हो गई। घटना शुक्रवार की है, जब पटना के मेहंदीगंज क्षेत्र में अवैध शराब पीने से कई लोग बीमार हो गए थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पटना के मेहंदीगंज क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध शराब पीने के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।" शुरुआत में प्रशासन ने इससे इंकार किया था कि मौतें अवैध शराब के कारण हुई हैं। उन्होंने इसकी वजह ठंड बताई थी।

बिरहार के सड़क निर्माण मंत्री कुमार ने घटना के पीछे षड्यंत्र का जिक्र करते हुए मामले को बहुत तूल नहीं दिया। यहां तक कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इंकार कर दिया था। पटना के वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक अमृत राज ने हालांकि कहा कि घटना के बाद मेहंदीगंज पुलिस स्टेशन के प्रमुख सुजय विद्यार्थी को निलम्बित कर दिया गया। अवैध शराब बनाने वालों और इसका कारोबार करने वालों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने कहा कि इस मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कार्यकर्ता महेंद्र यादव ने हालांकि आरोप लगाया कि पुलिस के अधिकारी अवैध शराब बनाने वालों से मिले हुए हैं। अवैध शराब की 50 दुकानें हैं और पुलिस को इनके बारे में मालूम है। उन्होंने कहा, "यहां तक कि आबकारी विभाग ने भी पटना तथा इसके आसपास अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई नहीं किया। लेकिन सरकार बढ़ा-चढ़ाकर कहती रही कि वह शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।"

कोई टिप्पणी नहीं: