अररिया में बैंक से 16 लाख रुपये की चोरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 जनवरी 2013

अररिया में बैंक से 16 लाख रुपये की चोरी

बिहार के अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में एक बैंक में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर करीब 16 लाख रुपये चुरा लिए। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। अररिया के पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे ने गुरुवार को बताया कि रानीगंज बाजार इलाके में स्थित इलाहाबाद बैंक की एक शाखा में चोरों ने सेंधमारी कर बैंक में घुसकर सात लॉकरों से 15.93 लाख रुपये चुरा लिए। 

लांडे के मुताबिक, यह मामला संदिग्ध लगता है, क्योंकि लॉकर तोड़ने के कहीं निशान नहीं हैं। नियम के अनुसार लॉकर की चाबी बैंक प्रबंधक और बैंक के खजांची के पास रहती है। यह मामला डुप्लीकेट चाबी के उपयोग का लगता है। बैंक प्रबंधक ने सम्बंधित थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: