पाकिस्तान से बदला ले सरकार : उद्धव ठाकरे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 जनवरी 2013

पाकिस्तान से बदला ले सरकार : उद्धव ठाकरे


शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि भारत को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब दो सैनिकों की नृशंस हत्या का बदला पाकिस्तान से लेना चाहिए। एक बयान जारी कर उद्धव ने कहा कि घटना की केवल निंदा करने से काम नहीं चलेगा। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में गुरुवार को प्रकाशित सम्पादकीय में उद्धव ने लिखा, "भारतीय सेना को पाकिस्तान के भीतर भेजकर इस नृशंस वारदात का बदला लें। यही हमारे सैनिकों की शहादत को श्रद्धांजलि होगी।"

उद्धव ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता जारी रखने का कोई अर्थ नहीं है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सिर कलम कर रहा है और हम सबकुछ भूलकर उनके साथ क्रिकेट खेल रहे हैं।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट के साथ-साथ सभी तरह के सम्बंध तोड़ लेने चाहिए। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि केंद्र में 'कमजोर' सरकार से 'हिम्मत' (पाकिस्तान पर हमले) की अपेक्षा नहीं की जाती।

कोई टिप्पणी नहीं: