असम में विस्फोट, 3 बच्चों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 जनवरी 2013

असम में विस्फोट, 3 बच्चों की मौत


असम के तिनसुकिया जिले में बुधवार दोपहर को एक विस्फोट में तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। असम के गृह सचिव जी.डी. त्रिपाठी ने कहा कि एक स्कूली बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल बच्चों की मृत्यु अस्पताल ले जाते वक्त हो गई।

त्रिपाठी ने कहा, "विस्फोट आज (बुधवार) डिगबोई के निकट खरजान में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के पास हुआ। एक गम्भीर रूप से घायल स्कूली बच्चे का इलाज स्थानीय अस्पताल में हो रहा है।" उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जानकारी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

त्रिपाठी ने कहा कि कुछ सूचना मिली थी कि युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) का वार्ता विरोधी खेमा जिले में कुछ विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम दे सकता है। उन्होंने कहा, "हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इस विस्फोट के पीछे किसी आतंकवादी संगठन का हाथ है?"

कोई टिप्पणी नहीं: