भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू एवं कश्मीर में दो भारतीय सैनिकों की पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई क्रूरतापूर्वक हत्या के बाद बुधवार को सरकार से कहा कि पाकिस्तान को लक्ष्मण रेखा के बारे में स्पष्टरूप से बता दिया जाना चाहिए। भाजपा नेता अरुण जेटली ने मीडिया से कहा कि सरकार को बिल्कुल दृढ़, बहुत सावधान और बहुत स्पष्ट होना होगा कि पाकिस्तान से कैसे निपटना है।
जेटली ने कहा कि मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दो भारतीय सैनिकों की हत्या किया जाना, जाहिर तौर पर दोनों देशों के बीच सुधरे सम्बंधों के वातावरण को बिगाड़ने के इरादे से था। जेटली ने कहा, "दो भारतीय सैनिकों के साथ यह क्रूरता इस हमले के पीछे के वास्तविक कारण को स्पष्ट करती है।" जेटली ने इस हमले को भारत के लिए एक चेतावनी बताया, पाकिस्तान के साथ निपटने को लेकर एक चेतावनी, और कहा कि सरकार को स्पष्टरूप से लक्ष्मण रेखा तय कर देनी चाहिए।
जेटली ने सरकार से आग्रह किया कि हत्या से सम्बंधित सभी सबूत जुटाए जाएं, ताकि पाकिस्तान को घेरा जा सके। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के साथ निपटने में सरकार को बिल्कुल दृढ़ होना होगा।" भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि पाकिस्तानी सैनिक घने कोहरे का लाभ उठाकर जम्मू एवं कश्मीर में घुस आए और दो भारतीय सैनिकों के गले रेत दिए और तीसरे को घायल कर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें