पाकिस्तान के इरादे संदेहास्पद : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 जनवरी 2013

पाकिस्तान के इरादे संदेहास्पद : कांग्रेस


कांग्रेस ने भारत के साथ अच्छे सम्बंध बनाने के पाकिस्तान के इरादे पर बुधवार को संदेह खड़े किए। कांग्रेस ने ये संदेह पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दो भारतीय सैनिकों की क्रूरता के साथ हत्या किए जाने के बाद खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा, "जिस तरह से उन्होंने हमारे सैनिकों का सिर धड़ से अलग किया है, वह क्रूर और बर्बर है। हम अपने पड़ोसी के साथ अच्छा रिश्ता चाहते हैं, लेकिन पाकिस्तान शांतिपूर्ण रिश्ता चाहता है, इस पर संदेह है।"

अल्वी ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के धर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि पाकिस्तानी सैनिक मंगलवार को घने कोहरे का लाभ उठाकर जम्मू एवं कश्मीर की सीमा में घुस आए और उन्होंने दो भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी और एक अन्य सैनिक को घायल कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: