राजीव ठाकुर वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में नए सचिव होंगे। सरकार ने यह घोषणा बुधवार को की। ठाकुर अभी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार हैं। ठाकुर 1979 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (आईएएस) हैं। वह नई भूमिका में दिनेश कुमार मित्तल की जगह लेंगे, जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ठाकुर की नई नियुक्ति को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की मंजूरी मिल चुकी है।
मंत्रिमंडल ने रवि माथुर की भी विनिवेश सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी। वह अभी श्रम और रोजगार मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं। माथुर 1979 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह मित्तल से प्रभार लेंगे, जो विनिवेश का अतिरिक्त प्रभार सम्भाल रहे थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें