अपने सहयोगी की पत्नी के साथ अपने घर में दुष्कर्म करने के आरोप में 55 साल के एक पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी। यह घटना 1 जनवरी की रात उस समय हुई जब पीड़िता को आरोपी मदन मोहन शर्मा ने मंदिर में भगवान का भोग लगाने के लिए मिष्ठान बनाने के बहाने पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में स्थित अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति ने अगले दिन मामले की शिकायत पांडव नगर थाने में दर्ज कराई। पीड़िता की चिकित्सकीय जांच के बाद शर्मा को रविवार की रात उसके छिपने के ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद से वह फरार हो गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शर्मा ने पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें