रेल किरायों में 10 साल में पहली बार बढ़ोतरी की गई है। साधारण रेल किराये में 2 से 4 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है, जबकि स्लीपर क्लास में यह वृद्धि 6 पैसे प्रति किलोमीटर होगी।
बढ़े हुए रेल किराये 21 जनवरी से लागू हो जाएंगे। रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने किराये बढ़ाने को मजबूरी बताते हुए यह भी घोषणा की कि अब रेल बजट में किराये नहीं बढ़ाए जाएंगे।
साधारण द्वितीय श्रेणी उपनगरीय में दो पैसे प्रति किलोमीटर, साधारण द्वितीय श्रेणी में तीन पैसे तथा मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के साधारण द्वितीय श्रेणी के किरायों में चार पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है।
इसके अलावा एसी थ्री टियर और एसी चेयर कार के किरायों में 10 पैसे प्रति किलोमीटर तथा एसी टू टियर के किरायों में 15 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है। एसी फर्स्ट क्लास श्रेणी के किरायों में यह वृद्धि 30 पैसे प्रति किलोमीटर होगी।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें