मराठी अभिनेता ने तोड़ा विश्व रिकार्ड - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 6 जनवरी 2013

मराठी अभिनेता ने तोड़ा विश्व रिकार्ड


सुपरिचित मराठी अभिनेता एवं हास्य कलाकार प्रशांत दामले यहां शनिवार रात 10,700वां स्टेज शो कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में प्रवेश पाने की तैयारी में हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, राज्य के गृह मंत्री आर.आर. पाटील, सांस्कृतिक मामलों के मंत्री संजय देवताले तथा मुम्बई के महापौर सुनील प्रभु ने दामले की प्रस्तुति देखी और बाद में मराठी सिनेमा की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में उन्हें सम्मानित किया।

52 वर्षीय दामले ने यहां रविवार को आईएएनएस से कहा, "एक जापानी अभिनेता ने 10,288 रंगमंचों पर अभिनय कर रिकार्ड बनाया था, जिसे 30 वर्षो में 10,700 शो कर मैंने तोड़ दिया।" दामले ने पिछली रात खचाखच भरे रवींद्र सभागार में लोकप्रिय हास्य नाटक 'गेला माधव कुनिकाडे' में अपनी प्रस्तुति देकर जापानी अभिनेता का रिकार्ड तोड़ा। उनके अभिनय को खूब सराहा गया।

दामले ने फरवरी, 1983 में पुरुषोत्तम बर्डे के नाटक 'तूर-तूर' से अपनी अभिनय यात्रा शुरू की थी। वह तीन दशकों के दौरान 26 नाटकों, 24 मराठी टेली-धारावाहिक तथा 37 मराठी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: