नवरूणा गुमशुदगी मामला सीआईडी के हवाले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 16 जनवरी 2013

नवरूणा गुमशुदगी मामला सीआईडी के हवाले


बिहार के मुजफ्फरपुर से अपने ही घर में सोई एक 14 वर्षीय लड़की नवरूणा के 18 सितंबर से लापता होने के मामले की जांच का जिम्मा अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) को सौंप दिया गया है। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा 28 नवंबर को ही सीआईडी जांच की सिफारिश की गई थी। पुलिस मुख्यालय में विमर्श के बाद मामले को सीआईडी को सौंपने का निर्णय ले लिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि नवरूणा के परिजन पूरे मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है। गौरतलब है कि 18 दिसंबर को जब नवरूणा अपने कमरे में सोई हुई थी तभी से वह लापता हो गई। नवरूणा के पिता अतुल्य चक्रवर्ती ने इसे अपहरण का मामला बताते हुए जमीन माफियाओं का हाथ बताया है। 

मालूम हो कि घटना के गरमाने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम भी पटना से मुजफ्फरपुर गई थी और पांच दिनों तक मामले की जांच की थी परंतु कोई सूत्र उसके हाथ नहीं लग सका था। इधर, पुलिस द्वारा डीएनए जांच के लिए नवरूणा के पिता और माता खून देने से इंकार कर चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: