पेड न्यूज के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
छतरपुर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बहुगुणा ने जिले के समस्त एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर व रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार व सहायक रिटर्निंग अधिकारी को पेड न्यूज के संबंध में प्राप्त निर्देशों का पालन कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं।
शपथ ग्रहण एवं केण्डल मार्च हेतु निर्देश
छतरपुर, राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा ने 18 जनवरी को जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालयों तथा नगर पालिका क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण एवं केण्डल मार्च आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्थानीय मंत्री द्वारा शपथ दिलायी जाकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। मंत्री के न रहने पर क्षेत्रीय विधायक द्वारा शपथ दिलायी जायेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक के उपलब्ध न होने पर शपथ दिलायेंगे।
संशोधित नामिनल रोल शैक्षणिक संस्था में जमा करें
छतरपुर, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जिले की हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी संस्थाओं के नामिनल रोल समन्वय संस्था में भेजे गये हैं। शासकीय उत्कृष्ट उ0मा0 विद्यालय के प्राचार्य द्वारा समस्त प्राचार्यों से नामिनल रोल 2 दिन के भीतर प्राप्त कर आवश्यक संशोधन पश्चात् समन्वयक संस्था में जमा कराने के निर्देश दिये गये हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें