राजगीर देसी व विदेशी पर्यटकों से गुलजार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 जनवरी 2013

राजगीर देसी व विदेशी पर्यटकों से गुलजार.


राजगीर इन दिनों देसी व विदेशी पर्यटकों से गुलजार हो रहा है। शहर का हर हिस्सा चाहे व वैभारगिरि पर्वत हो या जरासंध का अखाड़ा, हर जगह देसी व विदेशी पर्यटकों की भरमार लगी रहती है। पर्यटक  इन दिनों संध्या बेला में भी वैभारगिरि पर्वत पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर के निकट या उससे भी आगे जाकर डूबते हुए सूर्य को देखने का आनंद लेते हैं।


पर्यटकों के उपर ही यहां के डोली वालों व अन्य दुकानदारों की आमदनी निर्भर करती है। इस बार अक्टूबर से ही पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। पिछले पांच-छह वर्षो से पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। हलांकि बुजुर्ग लोगों का कहना है कि पहले पर्यटक छोटे-छोटे टोली में आते थे, जो दो-तीन दिनों तक ठहरते थे लेकिन अब बड़ी टोली में आते हैं, और एक दिन में ही लौट जाते हैं। इस कारण व्यावसासियों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

लागों का कहना है कि कुछ दशक पहले अगस्त-सितम्बर से ही पर्यटक सीजन शुरू हो जाता था जो फरवरी-मार्च तक चलता था। लेकिन अब अक्टूबर माह से शुरू तो होता है और जनवरी तक ही चल पाता है। हालांकि सरकार व प्रशासन ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई योजनाएं बनायी हैं। साथ ही पर्यटकों के लिए अनेकों तरह की सुविधाएं भी दी जा रही हैं। पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण किया गया है।  

कोई टिप्पणी नहीं: