शिबू सोरेन सरकार बनाने का दावा करेंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 जनवरी 2013

शिबू सोरेन सरकार बनाने का दावा करेंगे.


झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाने का दावा करेगी और उन्हें आशा है कि कांग्रेस उसे समर्थन देगी.

मंगलवार को राजभवन में झामुमो की ओर से अर्जुन मुंडा सरकार से समर्थन वापसी का पत्र राज्यपाल को देने के बाद अपने आवास पहुंचे शिबू सोरेन ने पत्रकारों से के सवाल के जवाब में यह बात कही.

शिबू सोरेन ने इसके अलावा अन्य सवालों का जवाब नहीं दिया लेकिन हेमंत सोरेन ने आज दिल्ली रवाना होने से पहले हवाई अड्डे पर कहा कि उनकी कांग्रेस नेताओं से बातचीत चल रही है और राज्य में नयी सरकार के गठन की संभावनाओं पर शीर्ष कांग्रेस नेताओं से बातचीत के लिए ही वह दिल्ली जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी आशा है कि राज्य में एक नयी स्थिर सरकार का गठन झामुमो कांग्रेस के साथ मिलकर कर सकेगा.

कोई टिप्पणी नहीं: