न्यायालय में पेश हुए बालकृष्ण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 16 जनवरी 2013

न्यायालय में पेश हुए बालकृष्ण


फर्जी पासपोर्ट के मामले में योगगुरु बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण बुधवार को सीबीआई न्यायालय में पेश हुए। जहां न्यायालय ने उन्हंे 8 फरवरी को अदालत में पेश होने के आदेश दिये हैं। वहीं बालकृष्ण ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान ने हिन्दुस्तान के सैनिकों के साथ जिस हैवानियत से हमला किया है उस पर सरकार को सख्त होकर पाकिस्तान को कड़ा जवाब देना चाहिए। 

बुधवार को आचार्य बालकृष्ण दून सीबीआई न्यायालय में पहुंचे जहां न्यायालय ने उन्हें पफर्जी पासपोर्ट के मामले में 8 पफरवरी को अदालत में हाजिर होने के आदेश दिये। न्यायालय के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए बालकृष्ण ने कहा कि पाकिस्तान ने देश के दो जवानों के साथ जिस हैवानियत के साथ हमला किया है उसका भारत को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने साफतौर पर कहा कि भारत इतने बड़े ज्वलंत मुद्दे के चलते पाकिस्तान के साथ सख्ती से कार्यवाही करे, क्योंकि पाकिस्तान की यह करतूत देश के लोगों के लिये एक चिंता का विषय हैं। 

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार इतने बड़े मामलों पर लचर बनकर खामोश है और उसे सिर्फ इस बात की चिंता है कि रामदेव की फैक्ट्री में कौन-कौन सी दवाईयां बन रही हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार को फिर ललकारते हुए कहा कि उनका भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर उनका आंदोलन रूकने वाला नहीं है। उन्होंने देश की जनता से अपील की कि उनके भ्रष्टाचार से लड़ने के आंदोलन में वे बढ़चढ़कर हिस्सा लें।



(राजेन्द्र जोशी)

कोई टिप्पणी नहीं: