बिहार की पहली महिला बटालियन का परेड - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 जनवरी 2013

बिहार की पहली महिला बटालियन का परेड


बिहार सैन्य बल (बीएमपी) में गुरुवार को पहली महिला बटालियन सम्मिलित हो गई। गांधी मैदान में इस बटालियन में शामिल सभी 580 महिला जवानों ने पास आउट परेड में हिस्सा लिया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों को रोकने के लिए सभी संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में कारवाई में तेजी लाने की पहल की है। यह गर्व की बात है कि आज महिलाएं बीएमपी में शामिल हुई हैं। 

इन महिला जवानों को विपरीत परिस्थितियों में अपराधियों से मुकाबले, भीड़ नियंत्रण, संगठित अपराध के खिलाफ मोर्चा लेने और थानों में तैनाती के दौरान अपराध अनुसंधान से संबंधित विभिन्न प्रकार के 290 दिनों के प्रशिक्षण दिए गए हैं। इस मौके पर राज्य के पुलिस महानिदेशक अभयानंद भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मौका है, जब बीएमपी में स्वतंत्र रूप से महिला बटालियन का गठन किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: