नरकटियागंज (बिहार) की खबर (17 जनवरी ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 जनवरी 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (17 जनवरी )


गौनाहा थाना अन्तर्गत भितिहरवा गाँव में बुधवार की देत रात्री घर में घुस कर एक व्यक्ति को धारदार हथियार से बुरी तरह घायल करने का मामला प्रकाश मंे आया है हालाकि इसकी सूचना मिलते ही गौनाहा थानाध्यक्ष किरणशंकर सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही घायल की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक भितिहरवा गाँव निवासी मन्नान अंसारी बताया गया है। बुधवार की रात मन्नान अपने घर में पत्नी के साथ सोया हुआ था कि रात्री करीब 10 बजे कुछ लोग किवाड़ तोड़कर घर में घुसे और सोये अवस्था में मन्नान पर धारदार हथिायार से दोनो हाथ का पंजा काट डाला तथा माथे पर भी प्रहार कर बुरी तरह घायल कर दिया । ग्रामीणो की सूचना पर गौनाहा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना का सबसे रोचक पहलू यह है कि हमलावरों ने सिर्फ मन्नान अंसारी को ही निशाना बनाना, मौके पर मौजूद मन्नान की पत्नी माल्या खातून को खरोच तक नहीं आई । ग्रामीणो से मिली जानकारी के अनुसार मन्नान की बदचलन के किस्से गाँव में जगजाहिर था। मौजे माधोपुर निवासी किसी युवक के साथ उसका अवैध संबंध भी था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होता रहता था। ग्रामीणो ने शंका जताई है कि कही अवैध संबंध के कारण ही ता साजीश के तहत मन्नान को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या तो नहीं की गयी। इसबावत थानाध्यक्ष किरण शंकर ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए बेतिया भेजा गया है। जहाँ रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। मृतक को पोस्ट मार्टम के लिए बेतिया भेजा गया है। नरकटियागंज(अवधेश) नरकटियागंज शहर के पोखरा चैक मुहल्ले में पारिवारीक कलह के कारण 18 वर्षीय युवक ने आत्म हत्या का प्रयास किया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पोखरा चैक निवासी चन्दन साह 18 वर्ष अपने पिता धनेश साह से आपसी विवाद को लेकर नोक-झोक किया जिसके कारण वह गुस्से में आकर विषपान कर लिया। उक्त युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनो द्वारा इलाज वास्ते सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहाँ चिकित्सक अनिल कुमार मिश्र ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेतिया भेज दिया है।


----------------------------------------------------------------
शिकारपुर थाना अन्तर्गत तकिया गाँव निवासी रामचन्द्र पटेल अपने पट्टीदार ध्रुव पटेल, तारकेश्वर पटेल समेत 5 व्यक्तियों पर पत्नी गीता देवी (रामचन्द्र पटेल) के साथ गाली गलौज करने तथा मारपीट कर बखारी तोड़ने व झोपड़ी उजाड़ने के प्रयास का अरोप सलगाते हुए शिकारपुर थाना में आवेदन देना पहुंचा है। मिली जानकाराी के अनुसार गुरूवार केा रामचन्द्र पटेल की पत्नी गीता देवी अपने बखारी से घान निकाल रही थी। इसी दौरान उक्त आरापियों ने गाली गलौज किया, बखारी तोड़ दिया और घर उजाड़ने का प्रयास किया। बीच बचाव करने पहुंचे अन्य परिजनो के साथ भी मारपीट करने लगें। घटना का कारण बँटवारा बताया गया है।


---------------------------------------------------
नेहा, ,खुशबू, ज्योति, रश्मि, मुस्कान सहित सैकड़ों छात्राओ के चहरों पर खुशियाँ साफ झलक रहीं थी। क्योकि उन्हें पहली बार जो मुख्यमंत्री साइकिल योजना तथा मुख्यमंत्री पोशाक योजना के तहत उन्हे जो साइकिल व पोशाक के लिए राशि विद्यालय प्रशासन द्वारा सौंपा गया। मौका था गुरूवार को शहर के मतिसरा कुँवर बालिका उच्च विद्यालय में राशि वितरण शिविर का। मौके पर मौजूद हजारों की संख्या में छात्राओ की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। राशि पाने वाली छात्राएँ खुशियों से पूरी तरह लबरेज थी । मौके पर मौजूद प्रभारी प्रधान शिक्षक कृष्ण कुमार पाठक ने बताया कि विद्यालय के कुल 995 छात्राओं के बीच 2500 रूपये साईकिल योजना के तहत व 1000 हजार रूपये पोशाक योजना के तहत वितरण किया गया। वही दूसरी तरफ उच्च विद्यालय के समारोह के दौरान उच्च विद्याालय में समारोह के दौरान राशि वितरण स्कूली छात्रों के बीच किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि कि रूप में मौजूद विधायक प्रदीप दूबे, खेल प्रशिक्षक सुनिल वर्मा, समाजसेवी हंकारमणि त्रिपाठी आदी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सूबे का नाम रौशन करने की बात कही। विद्यालय के प्रधान शिक्षक अवधेश नारायण पाण्डेय ने बताया कि साईकिल व पोशाक योजना के तहत कुल 30 लाख 49 हजार की राशि का वितरण छात्रो के बीच किया गया। मौके पर शिक्षक मधुसूद चतुर्वेदी, अरविन्द तिवारी, महम्मद मनीर, महम्मद जुनैद, अर्चना वर्मा, अशोक पाण्डेय, नजरूल हसन शम्सी, महम्मद मुर्तुजा, रागिनी कुमारी, ऋतु कुमारी समेत अन्य उपस्थित  रहे।


--------------------------------------------------
आक्रोशित छात्रों ने किया तोड़ फोड़ स्थानीय शहर नरकटियागंज स्थित रेलवे प्रवेशिका उच्च विद्यालय में गुरूवार को मुख्यमंत्री बालिका व बालक साईकिल छात्रवृति व प्रोत्साहन योजना की राशि नहीं उपलब्ध होने पर आक्रोशित छात्रों ने हजारों की सम्पत्ति बर्बाद कर दी। मिली जानकारी के अनुसार सूत्रो का कहना है कि अहले सुबह से ही विद्यालय के दरवाजे पर विद्यार्थियो का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। लेकिन विद्यालय प्रशासन के तरफ से कोई शिक्षककर्मी ने किसी प्रकार का वितरण का कार्य नही शुरू हुआ। विद्यार्थियों का कहना है कि शहर के प्रत्येक विद्यालय में छात्रवृति व साईकिल का वितरण किया जा रहा है लेकिन अब तक हमारे विद्यालय में शुरू नहीं किया गया है। वही प्रधानाध्यापक महेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि बै्रक से राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण छात्रवृति राशि वितरण कार्य प्रभावित हुआ है। जिसको लेकर कुछ शरारतिी तत्वों ने विद्यालय के कक्षा में तोड़फोड़ मचाना शुरू कर दिया तथा विद्यालय के फर्निचर को काफी क्षति पहुंचाई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: