महिलाएं किसी भी मायने में पुरूषों से कम नहीं. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 जनवरी 2013

महिलाएं किसी भी मायने में पुरूषों से कम नहीं.


महानायक अमिताभ बच्चन इस बात से खुश हैं कि पुरूषों के दबदबे वाली इस दुनिया में महिलाएं पुरूषों से कम नहीं हैं. पिछले दिनों दिल्ली में हुए सामूहिक बलात्कार के विरोध में जब पूरा देश उबल रहा है, ऐसे समय में अमिताभ बच्चन यह देखकर काफी खुश हैं कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) नाम के उनके शो में एक महिला ने पांच करोड़ रूपए जीतने में कामयाबी हासिल की है और उनका कहना है कि महिलाएं किसी भी मायने में पुरूषों से कम नहीं होतीं. 
     
गौरतलब है कि सनमीत कौर साहनी नाम की एक गृहिणी ने ‘केबीसी’ में पांच करोड़ रूपए जीतने वाली पहली महिला भागीदार बनने का गौरव हासिल किया है. 
     
अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने लिखा कि मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि पुरूषों के दबदबे वाली इस दुनिया में दर्द भरे तजुर्बों से लैस एक महिला आती है और बड़ी जीत हासिल करती है.

कोई टिप्पणी नहीं: