मेघालय में कांग्रेस के 5 विधायकों को टिकट नहीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 जनवरी 2013

मेघालय में कांग्रेस के 5 विधायकों को टिकट नहीं


मेघालय में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक मंत्री सहित पांच विधायकों को टिकट न देने का फैसला लिया है। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। राज्य विधानसभा का कार्यकाल इसी साल 10 मार्च को समाप्त हो रहा है। राज्य में 13 लाख से ज्यादा मतदाता हैं।

राज्य विधानसभा में कांग्रेस के 28 सदस्य हैं। पार्टी ने एस.डब्ल्यू. रिम्बै, अब्दुस सालेह, सैमुअल संगमा, नेहलांग लिंगदोह और सामुदायिक एवं ग्रामीण विकास मंत्री सालेंग संगमा को टिकट नहीं दिया है। सोनिया गांधी की सहमति के बाद पार्टी ने रविवार रात 60 प्रत्याशियों की सूची जारी की। कांग्रेस ने हालांकि निर्दलीय विधायकों- मानस चौधरी, ए.टी. मंडल और लिमिसन डी. संगमा सहित दूसरे दलों के पांच विधायकों को पार्टी का टिकट दिया है। 

हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के कानूनी सलाहकार परिओंग और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एडोल्फ लू हिटलर आर. मराक को भी कांग्रेस का टिकट दिया गया है। पार्टी ने छह महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है, जिनमें एम. अम्पारीन लिंगदोह, रोशन वर्जरी, देबोराह सी. मराक, यूरेका लिंगदोह, दिक्कांची डी. शिरा और अर्लीन एन. सांगमा शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: