बिहार विकास के प्रति कटिबद्ध : राज्यपाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 26 जनवरी 2013

बिहार विकास के प्रति कटिबद्ध : राज्यपाल


बिहार में 64वां गणतंत्र दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। यहां राज्य के राज्यपाल देवानंद कुंवर ने झंडोत्तोलन किया और लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा, "सरकार बिहार को विकसित राज्य की श्रेणी में लाने के लिए कटिबद्ध है। राज्य के चौतरफा विकास के लिए राज्य में अमन चैन का मौहाल बनाने की लगातार कोशिश की जा रही है। राज्य में शांति व्यवस्था और सद्भाव का माहौल कायम हुआ है।" 

उन्होंने कहा कि बिहार में पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए पहल की जा रही है। कुंवर ने कहा कि पुलिस द्वारा आधुनिक तरीके से अपराध अनुसंधान की दिशा में प्रगति लाने के लिए पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया है तथा कई स्थानों पर आधुनिक उपकरणों से लैस मोबाइल फोरेंसिक प्रयोगशालाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि लोग आज भयमुक्त जीवनयापन कर रहे हैं। उन्होंने बिहार के लोगों से भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। 

इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित मंत्रि-परिषद के कई सदस्य एवं राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके पूर्व कुंवर ने मैदान में 19 टुकड़ियों की परेड की सलामी ली। इस मौके पर नौ विभागों द्वारा झांकियां भी निकाली गईं। जिनमें बिहार की कला, संस्कृति और विकास तथा गौरवशाली परम्परा को दर्शाया गया। गांधी मैदान पहुंचने के पूर्व राज्यपाल ने कारगिल चौक पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने शासकीय आवास पर तिरंगा फहराया। गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: