केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने झारखंड के नक्सलियों का गढ़ समझे जाने वाले इलाके में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। रमेश ने झारखंड में आर्थिक विकास के मद्देनजर वन क्षेत्रों में नक्सली आतंक को खत्म करने व आर्थिक विकास के उद्देश्य से पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित सारंडा के जंगलों में सारंडा एक्शन प्लान आरंभ किया था।
मंत्री ने राजधानी से 190 किमी दूर स्थित गांव दीघा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अधिकारियों के मुताबिक नक्सली बहुल सारंडा के वन क्षेत्र में सालों बाद भारतीय तिरंगा फहराया गया। दूसरी तरफ राज्यपाल सैय्यद अहमद ने रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया और सुरक्षा बलों की सलामी ली।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें