पाक से बातचीत का फैसला प्रधानमंत्री लेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 18 जनवरी 2013

पाक से बातचीत का फैसला प्रधानमंत्री लेंगे


भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत में ठहराव नहीं है, कहते हुए विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने गुरुवार को कहा कि इस्लामाबाद की ओर से विदेश मंत्री स्तर की वार्ता के प्रस्ताव पर फैसला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ही ले सकते हैं। सीएनएन-आईबीएन न्यूज चैनल से बातचीत में खुर्शीद ने कहा, "मतभेद का समाधान होना चाहिए और विवेक के साथ आगे बढ़ने के लिए राष्ट्र के हितों और संवेदनाओं को ध्यान में रखना जरूरी होता है।"

पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा था कि जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तनाव दक्षिण एशिया की शांति के हित में नहीं है। खुर्शीद ने कहा कि दोनों देशों के बीच किसी भी किस्म की समस्या का हल आपसी बातचीत से ही निकल सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: