सीमा पर भारतीय सेना पूरी तरह मुस्तैद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 18 जनवरी 2013

सीमा पर भारतीय सेना पूरी तरह मुस्तैद

केद्रीय रक्षा राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि सीमा पर भारतीय सेना पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है। पाकिस्तान के हमले में शहीद हुए सुधाकर सिंह के गृह ग्राम डढिया आए सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि पाकिस्तान को युद्घ विराम का उल्लंघन न करने की सख्त हिदायत दे दी गई है साथ ही प्रधानमंत्री ने चेतावनी भी दे दी है कि भारत इन स्थितियों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि सीमा पर वायु व थल सेना पूरी तरह सतर्क है और किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार है। इससे पहले सिंह ने सुधाकर सिंह की मां और परिजनों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है। इतना ही नहीं उनकी हर जरुरत को पूरा करने का प्रयास करेगी। इस मौके पर कांग्रेस के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: