पाक के समक्ष 'विरोध' दर्ज कराएगा भारत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 जनवरी 2013

पाक के समक्ष 'विरोध' दर्ज कराएगा भारत


भारत की ओर से बुधवार को कहा गया कि वह जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तानी जवानों द्वारा दो भारतीय सैनिकों की नृशंसा हत्या के मामले में पाकिस्तान के समक्ष 'विरोध' दर्ज कराएगा। रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने मीडिया से कहा, "हम पाकिस्तान सरकार को अपने विरोध से अवगत कराएंगे और हमारे डीजीएमओ (सैन्य अभियानों के महानिदेशक) अपने पाकिस्तानी समकक्ष से इस सम्बंध में बात करेंगे।" एंटनी ने कहा, "हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।"

उन्होंने पाकिस्तानी जवानों द्वारा मंगलवार को की गई भारतीय सैनिकों की हत्या को 'उकसाने वाले कृत्य' बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी जवानों ने भारतीय सैनिकों के शवों को जिस तरह क्षत-विक्षत किया वह 'अमानवीय' था। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, बलूच रेजीमेंट के पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को घने कोहरे का फायदा उठाते हुए जम्मू एवं कश्मीर में घुसपैठ कर दो भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी और तीसरे को घायल कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: