ओवैसी पूछताछ के बाद फिर जेल भेजे गए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 16 जनवरी 2013

ओवैसी पूछताछ के बाद फिर जेल भेजे गए


आंध्र प्रदेश में भड़काऊ भाषण देने के मामले में गिरफ्तार मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को पुलिस की चार दिन की पूछताछ के बाद बुधवार को फिर आदिलाबाद जिला जेल भेज दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अदालत ने हालांकि ओवैसी को पांच दिन के लिए पुलिस की हिरासत में भेजा था, लेकिन पुलिस ने चार दिन में ही पूछताछ पूरी कर ली।

पुलिस ने ओवैसी को आठ जनवरी को गिरफ्तार किया था और अगले ही दिन निर्मल नगर की अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उनके खिलाफ राजद्रोह, देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने तथा आपराधिक षड्यंत्र के मामले दर्ज किए गए हैं।

अदालत पुलिस की एक अन्य याचिका पर बाद में सुनवाई करेगी, जिसमें ओवैसी के आवाज का नमूना लेने की अनुमति मांगी गई है। पूछताछ के दौरान ओवैसी ने भड़काऊ भाषण की सीडी में अपनी आवाज होने से इंकार किया। उधर, ओवैसी के वकीलों ने आदिलाबाद सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दायर की। याचिका सुनवाई के लिए अभी सूचीबद्ध की जानी है।

1 टिप्पणी:

रविकर ने कहा…

पेशी ओ-वेशी भड़क, बोले न्यायाधीश ।
बके गालियाँ राम को, लेकिन देख खबीस ।

लेकिन देख खबीस, *राम दो दो हैं आये ।
दे दलील वे किन्तु, जमानत हम ठुकराए ।

नियमबद्ध अन्यथा, एक क्षण भी है वेशी ।
करदूं काम-तमाम, आखिरी होती पेशी ।।

* दोनों वकीलों के नाम में राम