विधायक हत्या की आरोपी रूपम को जमानत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 जनवरी 2013

विधायक हत्या की आरोपी रूपम को जमानत


रूपम पाठक
बिहार के पूर्णिया के विधायक राजकिशोर केसरी हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रही शिक्षिका रूपम पाठक को पटना उच्च न्यायालय ने मंगलवार को जमानत दे दी। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी़ एऩ सिन्हा और शिवाजी पांडेय की खंडपीठ ने रूपम द्वारा जमानत की याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मामले में जमानत दे दी। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दिनेश कुमार ने बताया कि महिला होने तथा हत्या में इस्तेमाल किए गए जब्त चाकू पर संदेह जताया गया था। इसी को आधार मानते हुए न्यायालय ने जमानत दी है।

उल्लेखनीय है कि चार जनवरी 2011 को पूणिया जिले के खजांची हाट थाना क्षेत्र में केसरी की उनके आवास पर ही हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की कई महिला संगठन और विपक्षी दलों के विरोध के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश की थी। सीबीआई की अदालत ने 11 अप्रैल 2012 को इस मामले में रूपम को आजीवन कारावास की सुनाई थी। रूपम पूर्णिया के ही एक निजी विद्यालय की शिक्षिका है, जो वर्तमान समय में पटना के बेउर जेल में बंद है।

कोई टिप्पणी नहीं: