एमआईएम नेता अकबर ओवैसी गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 जनवरी 2013

एमआईएम नेता अकबर ओवैसी गिरफ्तार

अकबरुद्दीन ओवैसी

मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी यह गिरफ्तारी भड़काऊ भाषण देने के आरोप में दर्ज मामले में की गई है। सरकार संचालित गांधी अस्पताल में पूरे दिन चिकित्सा जांच कराने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। चिकित्सा जांच के परिणाम बताते हैं कि पूछताछ के लिए विधायक बिलकुल दुरुस्त हैं।


पुलिस ने बताया कि अकबर ओवैसी को पूछताछ के लिए आदिलाबाद जिले के निर्मल नगर थाना ले जाया जाएगा। ओवैसी के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में निर्मल नगर थाना समेत राज्य के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। इससे पहले पुलिस के निर्देश पर ओवैसी बंजारा हिल्स स्थित अपने आवास से कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10.30 बजे गांधी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की रिपोर्ट की प्रतीक्षा में पुलिस अस्पताल के बाहर पूरे दिन डटी रही।



अस्पताल के बाहर विधायक से एकजुटता दिखाने के लिए एमआईएम के हजारों कार्यकर्ताओं के जुट जाने से तनाव का माहौल कायम हो गया। कुछ कार्यकर्ताओं ने बसों व अन्य वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया जिससे उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने अस्पताल तक पहुंचने वाले सभी रास्ते को सील कर दिया था। गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए हैदराबाद पुराने शहर में चौकसी बरती जा रही है। पुराने शहर और राजधानी हैदराबाद के अन्य हिस्सों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।



ज्ञात हो कि निर्मल नगर थाना की पुलिस ने विधायक को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। अपने वकीलों को भेज कर खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए ओवैसी और समय मांगा था। अपने दावे के समर्थन में ओवैसी ने डॉक्टरी रिपोर्ट पेश की थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए ओवैसी ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने न्यायालय से पुलिस को यह निर्देश देने की अपील भी की है कि उनके खिलाफ और मामले दर्ज न किए जाएं। याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: