छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (09 फ़रवरी ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 फ़रवरी 2013

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (09 फ़रवरी )



खजुराहो में शिल्पग्राम उत्सव का आयोजन 17 से 
              
छतरपुर, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, नागपुर द्वारा शिल्पग्राम खजुराहो में आगामी 17 से 25 फरवरी तक शिल्पग्राम उत्सव मेला मनाया जायेगा। उत्सव मेले के दौरान अपनी कला के प्रदर्शन हेतु विभिन्न राज्यों के हस्त शिल्पकार सहभागिता करेंगे। इसमें हैण्डलूम, टेराकोटा, काष्ठशिल्प, ब्रास पाॅटरी पेंटिंग, जूती, मेटल क्राफट इत्यादि हस्तशिल्प से निर्मित वस्तुयें प्रदर्शन एवं बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान राजस्थान के कलाकारों द्वारा बहुरूपी, नट करतब, एवं कच्छी घोड़ी की प्रस्तुति दी जायेगी। मेले का समय दोपहर 1 से रात्रि 9 बजे तक रखा गया है। 17 से 19 फरवरी के मध्य प्रतिदिन सायं 6 बजे से मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ राज्यों के कलाकारों द्वारा लोक एवं आदिवासी नृत्यों की प्रस्तुति दी जायेगी। 
             
उत्सव मेले के कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रमों के अतिरिक्त शिल्पग्राम परिसर मे लोक एवं आदिवासी कलाकारों को बढ़ावा देने क उद्देश्य से पारंपरिक कलाकृतियों हस्तशिल्प, चित्रकला, निवासी झोपड़ी आदि का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधितों एवं आम जनता से मेले में शामिल होने की अपील की है। 

जिला योजना समिति की बैठक अब 16 को होगी
           
छतरपुर, 11 फरवरी को दोपहर 1 बजे से प्रभारी मंत्री एवं अध्यक्ष, जिला योजना समिति श्री हरिशंकर खटीक की अध्यक्षता में संपन्न होने वाली जिला योजना समिति की बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब यह बैठक 16 फरवरी को होगी। बैठक का स्थान एवं समय पूर्ववत रहेगा। बैठक में विगत 29 सितम्बर 2012 को सम्पन्न हुई बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण एजेंडे शामिल किये गये हैं, जिसमें बीआरजीएफ की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं, स्वास्थ्य तथा खाद्य विभाग के तहत खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली व गेहूं उपार्जन की समीक्षा की विस्तृत समीक्षा की जायेगी। इसके साथ ही अन्य विषय अध्यक्ष महोदय की अनुमति से रखे जा सकेंगे। कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा द्वारा सभी संबंधितों से नियत तिथि व समय पर उपस्थित रहने की अपील की गई है। 
      
अपहरण किये गये सभी 9 बच्चे मिले
  • जिले के प्रभारी मंत्री श्री हरिशंकर खटीक ने परिजनों को दी सांत्वना

छतरपुर, विगत गुरूवार को बिजावर तहसील के ग्राम एरोरा से आरोपियों द्वारा 9 बच्चों का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही किये जाने के बाद अपहरण किये गये सभी 9 बच्चे मिल गये हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान को अपहरण की सूचना मिलते ही उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री एवं अनुसूचित जाति तथा आदिम जाति कल्याण राज्य मंत्री श्री हरिशंकर खटीक को घटनास्थल पर पहुंचने के लिये कहा। प्रभारी मंत्री श्री खटीक के आज घटना स्थल पर पहुंचने के पहले ही पुलिस की दबिश के कारण आरोपी ग्राम अमरपुरा के पास बच्चों को छोड़कर जंगल में भाग गये। सभी बच्चों को बिजावर थाना लाया गया, जहां प्रभारी मंत्री श्री खटीक ने उनके हाल-चाल जाने। 
            
प्रभारी मंत्री श्री खटीक ने इसके बाद ग्राम एरोरा पहुंचकर अपहरण किये गये बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के निर्देश पर मैं आपके बीच आया हूं। मुख्यमंत्री श्री चौहान संकट की हर घड़ी में जनता के साथ हैं। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामवासियों को शासन द्वारा पूरी सुरक्षा प्रदान की जायेगी। लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। प्रदेश सरकार आपको सुरक्षा प्रदान करने में कोई कमी नहीं रहने देगी। प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी शासन की है। उन्होंने कहा कि ग्राम में शीघ्र ही एक शिविर आयोजित कराकर लोगों की समस्याओं को अधिकारियों के माध्यम से हल कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि अपहरण की घटना के अपराधियों को भी शीघ्र पकड़ लिया जायेगा। उन्होंने लोगों की समस्याओं को बड़े ही ध्यानपूर्वक सुना एवं उनकी मदद का पूरा भरोसा दिलाया। 
           
प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस को सक्रियता से कार्य कर अपह्त बच्चों को छुड़ाने एवं मुल्जिमों को पकड़ने के निर्देश शासन द्वारा दिये गये थे, जिससे यह कामयाबी हासिल हुयी है। इस अवसर पर विधायक बड़ामलहरा श्रीमती रेखा यादव, कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा, एसडीएम बिजावर श्री अनय द्विवेदी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण प्रभारी मंत्री के साथ मौजूद थे।   
-31/156/2013/लक्ष्मण सिंह/फोटो क्रमांक 01 से 03 तक संलग्न है। 


चेक वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री श्री खटीक 

छतरपुर, जिले के प्रभारी मंत्री श्री हरिशंकर खटीक 11 फरवरी को नौगांव तहसील कार्यालय में प्रातः 9 बजे मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात् प्रातः 10.30 बजे नौगांव से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे छतरपुर में आयोजित जनअभियान परिषद् के कार्यक्रम में शामिल होंगे। आप अपरान्ह 2 बजे जतारा जिला टीकमगढ़ के लिये प्रस्थान करेंगे।  

11 को छतरपुर आयेंगे गौपालन बोर्ड उपाध्यक्ष  
             
छतरपुर, म0प्र0 गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त उपाध्यक्ष श्री पदम बरैया 11 फरवरी को शासकीय कार्य से कार द्वारा सागर से प्रस्थान कर छतरपुर आयेंगे। आप 12 फरवरी को कार द्वारा दतिया के लिये प्रस्थान करेंगे।    



  


   

 


  

कोई टिप्पणी नहीं: