छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (14 फ़रवरी ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (14 फ़रवरी )


प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी

छतरपुर, कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा ने राजनगर एवं चंदला विधायक की अनुशंसा पर विभिन्न ग्राम पंचायतों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिये स्वीकृत राशि का प्रशासकीय आदेश जारी किया है। जिसके तहत जनपद पंचायत राजनगर की ग्राम पंचायत चैबर के भुस्का में स्कूल से बल्दुवा बसोर के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिये 2 लाख रूपये तथा जनपद पंचायत बारीगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत चुरयारी में राजेश तिवारी की चक्की से आशादीन बसोर के घर तक सीसी रोड सह नाली निर्माण के लिये 2 लाख 99 हजार 948 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी किया गया है। उक्त निर्माण कार्यें के लिये संबंधित ग्राम पंचायत को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। इस दौरान समस्त निर्माण कार्य केवल शासकीय गैर वनभूमि में कराये जाने, निर्माण कार्य 31 मार्च 2013 तक पूर्ण कराये जाने एवं निर्माण स्थल पर संबंधित साइन बोर्ड लगवाने सहित अन्य निर्देश दिये गये हैं।


  • जनता की शिकायतों पर हो प्रभावी कार्यवाही: कलेक्टर
  • राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न 

छतरपुर, लोग बड़ी आशा एवं विश्वास के साथ अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के आवेदन लेकर राजस्व अधिकारियों के पास आते हैं। इसी तरह जनप्रतिनिधियों एवं मुख्यमंत्री महोदय को जनता द्वारा समस्याओं एवं शिकायतों के आवेदन समय-समय पर दिये जाते हैं। उक्त सभी माध्यमों से प्राप्त आवेदनों पर राजस्व अधिकारियों द्वारा प्रभावी रूप से कार्यवाही कर उनका निराकरण शीघ्रता से सुनिश्चित् किया जाये। यह निर्देश कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने इस बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों के अतिरिक्त लंबित टीएल पत्रों, जनशिकायत प्रकोष्ठ, जनसुनवाई एवं जनवाणी के आवेदनों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये।
           
कलेक्टर श्री बहुगुणा ने कहा कि राजस्व अधिकारी एक सामान्य प्रशासक की तरह कार्य करते हैं। ऐसा कोई भी कार्य नहीं है, जो उनसे संबंधित न हो। इसलिये सभी राजस्व अधिकारी जिले के विकास एवं शासन की योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की हर गतिविधि पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें। कार्यालय में प्राप्त होने वाली प्रत्येक डाक की सही ढंग से माॅनिटरिंग कर समय पर कार्यवाही करना सुनिश्चित् करें। अतिमहत्वपूर्ण पत्रों को वे हल्के में लेकर लिपिक के भरोसे में न छोड़ें बल्कि स्वयं रूचि लेकर उस पर कार्यवाही करें।

रसोइयों की नियुक्ति में कुपोषित परिवारों को दें प्राथमिकता 

कलेक्टर श्री बहुगुणा ने कहा कि जिले में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत नियुक्त किये जाने वाले रसोइयों के अंतर्गत कुपोषित बच्चों की माताओं को प्राथमिकता दी जाये। उन्होंने कहा कि रसोइयों की नियुक्ति के दौरान इस बात का भी ध्यान रखा जाये कि रसोइया उसी गांव का हो। उन्होंने कहा कि एसडीएम के अनुमोदन से ही रसोइयों की नियुक्ति होगी।

संकुल प्राचार्यों एवं बीआरसीसी को रोकी जायेगी वेतनवृद्धि 

कलेक्टर श्री बहुगुणा ने छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण-पत्र बनाये जाने की जानकारी ली तो अनुविभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों से जाति प्रमाण-पत्र बनाये जाने के लिये आवेदन नहीं आये हैं। इस पर कलेक्टर श्री बहुगुणा ने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि जिन संकुल प्राचार्यों एवं बीआरसी ने जाति प्रमाण-पत्र बनवाये जाने के लिये आवेदन नहीं भेजे हैं, उनकी एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के लिये संभागायुक्त महोदय को प्रस्ताव भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि साथ ही जनशिक्षकों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकी जायेगी। उन्होंने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

परिवार नियोजन एवं कुपोषण निवारण के लिये लगेंगे शिविर

कलेक्टर श्री बहुगुणा ने सभी एसडीएम को परिवार नियोजन के लिये फरवरी एवं मार्च माह में बड़े शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसके लिये तिथियां निर्धारित कर ली जायें। बैठक में तय किया गया कि 19 एवं 28 फरवरी को राजनगर में, 23 एवं 28 फरवरी को नौगांव में, 21 एवं 25 फरवरी को छतरपुर में, 27 फरवरी को लवकुशनगर में एवं 28 फरवरी को गौरिहार में परिवार नियोजन के लिये नसबंदी शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसी तरह 20 फरवरी को बक्सवाहा में, 21 फरवरी को बड़ामलहरा में, 23 फरवरी को गौरिहार में, 26 फरवरी को नौगांव में कुपोषण निवारण हेतु कार्यशालायें आयोजित की जायेंगी। बैठक में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा करते हुये उन्होंने अतिक्रमण, सीमांकन, बंटवारा, नामांकन आदि के प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने शासकीय भवनों को दुरूस्त कराये जाने हेतु कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भावना वालिम्बे, अपर कलेक्टर श्री जे के श्रीवास्तव, एसडीएम श्री अनय द्विवेदी सहित अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद थे।

ऐरोरा गांव से 09 बच्चों के अपरण करने वाले 35 हजार के इनामी प्रमोद दुबे 25 हजार एवं पवन चैबे 10 हजार  पुलिस गिरफत में

         
थाना बिजावर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 11/2013 धारा 364 क ,365,392 ता0हि0 25/27 आर्मस एक्ट में दिनांक 07/02/2013 को प्रमोद दुबे निवासी ग्राम ऐरोरा एवं एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ग्राम ऐरोरा के 09 नाबालिक बच्चों का अपहरण कर फिरोती की मांग की गयी थी । उक्त अपराध में आरोपी के द्वारा अपहरण करने के बाद पुलिस द्वारा प्रमोद दुबे के सभी रूकने के ठिकानो पर दबिष दी गयी एवं जंगल सर्चिंग की गयी । पुलिस द्वारा आरोपी प्रमोद दुबे के द्वारा किये गये  सभी बच्चों को दिनांक 09/02/2013 को ग्राम नदगांव थाना बिजावर से सभी बच्चों को सकुषल मुक्त करा लिया गया था । एवं दोनो आरोपी जंगल में छिप गये थे । आज दिनांक 14/02/2013 को  पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि थाना बिजावर के अपहरण करने वाले आरोपी प्रमोद दुबे एवं अन्य एक को कुटिया डेम के जंगल में देखा गया है । पुलिस के द्वारा अलग अलग टीम बनाकर एवं पास के ग्राम वासियों को लेकर आरोपियों की घेरा बन्दी की गयी जिस पर प्रमोद दुबे एवं अन्य को पुलिस के द्वारा गिरफतार किया गया । आरोपियों के पास से एक 315 बोर का कट्टा एवं 05 जिन्दा कारतूस एक मोबाईल फोन जप्त किया गया । पुलिस द्वारा पूंछतांछ पर आरोपी ने अज्ञात व्यक्ति जो साथ में पकड़ा गया उसका नाम पवन चैबे उर्फ दाउ उर्फ राजेन्द्र पिता गंगादयाल चैबे निवासी किषोर गंज मुहल्ला पन्ना का बताया गया । एवं आरोपियों के द्वारा बताया गया कि अपहरण में अर्जुन उर्फ अरविन्द शुक्ला निवासी बिजावर के साथ मिलकर बच्चों के अपरण की योजना बनायी थी । फरार आरोपी प्रमोद दुबे ने फरारी के समय मुन्ना तिवारी निवासी रानीपुरा थाना राजनगर , राजकुमार तिवारी निवासी नयागांव थाना बमीठा , पुष्पेन्द्र अवस्थी निवासी ललपुर थाना खजुराहो , राजेष शुक्ला निवासी रतन गंज बिजावर , मनोज भटनागर निवासी चैपरा मुहल्ला बिजावर ,बफाती मुसलमान निवासी बिजावर ,  अखण्ड अहिरवार  एवं आरोपी का भाई षिवनंदन दुबे , बब्लू यादव निवासी ग्राम देवरी थाना बिजावर एवं कुछ अन्य लोगों के द्वारा तीन साल से  फरारी के दौरान आरोपी प्रमोद दुबे को रूप्ये एवं वाहन एवं अन्य सभी सुविधायें उक्त लोगों के द्वारा मुहैया करायी गयी । अन्य लोगों के बारे में आरोपी से पूछताछ जारी है पुलिस रिमाण्ड न्यायालय से लिया जाता है । आरोपी प्रमोद दुबे अन्य लोगों से मिलकर बिजावर किषनगढ़ क्षे़़़त्र में में लोगों को रोकर लूट करता था । आरोपी के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बेगमगंज में एक व्यापारी से करीब एक करोड़ रूप्ये लूटने की योजना बना रहे थे । आरोपी की मदद करने वालों के खिलाफ पुलिस के द्वारा ता0हि0 की धारा 212,216ए के प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है । उक्त आरोपियों को गिरफतार करने में दमोह, पन्ना , टीकमगढ़, छतरपुर की पुलिस एवं ग्राम ऐरोरा, बिजावर , ग्राम कदारी थाना सिविललाईन , गोमाकला एवं ग्राम डहर्रा के ग्राम वासियों के द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग किया गया । 


जनवाणी में दर्ज होंगे मुख्यमंत्री को दिये आवेदन

मुख्यमंत्रीजी के जिलों में भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदन ‘‘जनवाणी’’ में दर्ज होते हैं। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री को दिये गये आवेदनों के त्वरित समुचित निराकरण हेतु ‘‘जनवाणी कार्यक्रम’’ 28 जनवरी, 2012 से प्रारंभ है। जनवाणी बेवसाईट एक फरवरी, 2012 से प्रारंभ है। कलेक्टर नीरज दुबे ने सभी विभागों को निर्देश दिये है कि जनवाणी में दर्ज आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करें।    

माह फरवरी हेतु शक्कर आबंटन प्राप्त

जिला आपूति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में माह फरवरी, 2013 के लिये प्रदाय शक्कर आवंटन 2400 क्विंटल प्राप्त हुआ है। शक्कर बी.पी.एल. एवं अंत्योदय कार्डधारियों को फरवरी माह में एक किलो आठ सौ ग्राम प्रति राशनकार्ड वितरण की जायेगी। जिला आपूर्ति अधिकारी ने निर्देश दिये है कि लीड संस्थाएँ निर्धारित समय-सीमा में सामग्री का शत्-प्रतिशत् उठाव कर उचित मूल्य दुकानों को निर्धारित आवंटन अनुरूप सामग्री पहुँचाना सुनिश्चित करेगी। अपने स्तर के आवंटित मात्रा में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जायेगा। यदि सामग्री पहुँचाने में विलंब होता है, तो संबंधित लीड संस्था के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।                                    

अनुसूचित जाति एवं जनजाति हेतु निःशुल्क कोचिंग: शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित 

सहायक आयुक्त नरोत्तम बरकड़े ने बताया है कि जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को आगामी पी.ई.टी. एवं पी.एम.टी. प्रतियोगी परीक्षा पूर्व कोचिंग में प्रवेश हेतु निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था उत्कृष्ट बालक छात्रावास सुभाष स्कूल के पीछे खंडवा में आयोजित की गई है। जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के ऐसे छात्र-छात्राएँ, जिन्होंने कक्षा 11वीं उत्तीर्ण कर कक्षा 12वीं में अध्ययनरत् हो या 12 कक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत् अंकों से उत्तीर्ण की हो एवं जो पी.ई.टी. एवं पी.एम.टी. की प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते है, इस योजना के पात्र होंगे। जो छात्र-छात्रायें कक्षा 10वीं एवं 12वीं एवं उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत् है, कोचिंग हेतु आवेदन पत्र सीधे अधीक्षक, उत्कृष्ट बालक छात्रावास खंडवा से प्राप्त कर 28 फरवरी, 2013 तक निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण आवेदन पत्र जमा कर सकते है। बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन की व्यवस्था, आवश्यक स्टेशनरी उपलब्ध कराई जावेगी। प्रशिक्षण अवधि में अनुसूचित जाति वर्ग के स्थानीय छात्राओं को आवागमन व्यय प्रतिपूर्ति हेतु प्रतिमाह 125 रूपये तथा बाह्य छात्रों को 375 रूपये प्रतिमाह की दर से शिष्यवृत्ति दी जावेगी। अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्थानीय छात्रों को आवागमन व्यय प्रतिपूति हेतु प्रतिमाह 85 रूपये तथा बाह्य छात्रों को 250 रूपये प्रतिमाह की दर से शिष्यवृत्ति कोचिंग अवधि में दी जावेगी। पी.ई.टी. एवं पी.एम.टी. परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जावेगी। कक्षा अप्रेल 2012-13 में प्रारंभ की जावेगी। कोचिंग में प्रवेश बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण के प्राप्त उच्च अंक के आधार पर वरियता क्रम में छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जावेगा। जिसमें 50 सीट के विरूद्ध अनुसूचित जाति के लिये 20 एवं अनूसूचित जनजाति के लिये 30 सीट आरक्षित है। अनुभवी शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित:- कोचिंग कक्षा में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के ऐसे छात्र-छात्राओं को कोचिंग के लिये गणित, जीव विज्ञान, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र विषय के विशेषज्ञों की आवश्यकता है। इच्छुक विषय विशेषज्ञ, उत्कृष्ट बालक छात्रावास खंडवा से आवेदन प्राप्त कर अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर मय शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण-पत्रों के साथ 28 फरवरी, 2013 तक जमा कर सकते है। शिक्षकों का चयन कलेक्टर नीरज दुबे की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा किया जायेगा। कोचिंग हेतु चयनित शिक्षकों को प्रति कालखंड 200 रूपये मानदेय दिया जायेगा।

कैंसर मरीजों का निःशुल्क उपचार एवं जाँच 15 एवं 16 फरवरी को

संभावित कैंसर मरीजों का निःशुल्क उपचार एवं जाँच हेतु जिला चिकित्सालय खण्डवा में जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 15 व 16 फरवरी, 2013 को किया गया है। इस शिविर में उन मरीजों का उपचार एवं जाँच की जावेगी, जिनमें कैंसर के लक्षण हो जैसे:- स्तन में गठान होना, स्तन में निरंतर दर्द बना रहना, महिलाओं में सफेद पानी या खून का स्त्राव होना, मुँह में छाले होना जो जल्दी ठीक नहीं हो रहे हो, मुँह न खुलना या आवाज में बदलाव होना, पुरूषों में पेशाब रूक-रूककर आना। इनमें से कोई भी लक्षण पाये जाने वाले ग्राम आरोग्य केन्द्र के सेक्टर स्तरीय शिविरों में सेक्टर चिकित्सकों व्दारा जाँच किये गये मरीजों एवं शहरी क्षेत्र के चयनित संभावित कैंसर मरीजों की जाँच एवं उपचार जिला स्तर पर विशेषज्ञों व्दारा किया जावेगा। इसके अंतर्गत इस श्ाििवर में 15 फरवरी, 2013 को शहरी क्षेत्र खण्डवा, जावर, छैगावंमाखन, पंधाना क्षेत्र के मरीजों का तथा 16 फरवरी, 2013 को खालवा, हरसूद किल्लौद, मून्दी क्षेत्र के चयनित किये गये मरीजों का उपचार एवं जाँच की जावेगी। निःशुल्क जाँच में जैसे बाॅयोप्सी, पेपस्मेयर, पी.एस.ए. तथा अन्य जाँचे कराने हेतु सेम्पल लिये जायेंगे। सेम्पल की जाँच हेतु संभाग के मेडिकल काॅलेज में भेजे जायेंगे। मरीजों को आने जाने के लिए शासन व्दारा निःशुल्क वाहन सुविधा खण्ड चिकित्सा अधिकारियों व्दारा उपलब्ध कराई जावेगी।




कोई टिप्पणी नहीं: