सामंत ने दिल्ली में खोला पहला स्टोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013

सामंत ने दिल्ली में खोला पहला स्टोर

सामंत चौहान

फैशन डिजायनर सामंत चौहान अपनी स्टाइलिश पोशाकों में हाथ से बनाए जाने वाले भागलपुरी रेशम के इस्तेमाल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पहली बार राजधानी में अपना स्टोर खोला है। सामंत चौहान का यह स्टोर दक्षिणी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में स्थित है। भारत में उनके इस पहले स्टोर को उन्हीं के नाम से खोला गया है। सामंत ने कहा, "शुरुआत में यहां 'सामंत चौहान' राजपूताना श्रृंखला को जारी किया जाएगा जिसमें चमड़े, धातु और रेशम की बिल्कुल अलग कोटि की सौंदर्यपरक वस्तुएं शामिल रहेंगी।"


उनके मुताबिक बाद में इसमें हैंडलूम और डेनिम की पोशाकें शामिल की जाएंगी। सामंत अपनी पोशाक में अलग तरह की बनावट पेश करते हैं जिसे अनोखे किस्म के रेशम के धागे से बनाया जाता है। उनकी पोशाकें इससे पहले भारत और विश्व के विभिन्न मल्टी डिजायनर स्टोर्स में उपलब्ध रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: