अमेरिका के पूर्वोत्तर राज्य डेलावेर के एक काउंटी अदालत परिसर में हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोग मारे गए हैं। सिन्हुआ के मुताबिक डेलावेर के विलमिंग्टन के न्यू कैसल काउंटी अदालत परिसर की लॉबी में सोमवार सुबह करीब आठ बजे यह गोलीबारी हुई। डेलावेर स्टेट पुलिस सार्जेट पॉल शॉवैक ने बताया कि गोलीबारी में तीन मौतें हुईं जबकि दो अन्य घायल हुए।
हमले में संदिग्ध बंदूकधारी व दो महिलाएं मारे गए। माना जा रहा है कि मारी गए एक महिला बंदूकधारी की पत्नी थी। विलमिंग्टन के मेयर डेनिस विलियम्स ने बताया कि बंदूकधारी को पुलिस ने मार गिराया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें