साजिश है भगवा आतंकवाद का मुद्दा उठाना : RSS - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 फ़रवरी 2013

साजिश है भगवा आतंकवाद का मुद्दा उठाना : RSS


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख अरुण कुमार ने सोमवार को कहा कि भगवा आतंकवाद के कथित आरोप के पीछे गहरी साजिश है। यह भारतीय संस्कृति पर प्रहार है। भारत अकेला ऐसा देश है जिसने तलवार के बल पर अपनी सभ्यता संस्कृति का प्रचार नहीं किया, वरन बाहर से लोगों को आत्मसात किया। विश्व संवाद केंद्र में आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि पारसी समुदाय केवल भारत में सम्मान के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। इनमें से अनेक देश के महत्वपूर्ण पदों पर हैं। भारत में नौ प्रतिशत मुसलमान थे, आज 15 प्रतिशत हो गए। दूसरी ओर, पाकिस्तान व बंग्लादेश में हिंदुआंे का सफाया हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हिंदू सभ्यता मानवतावादी है लेकिन भारत को कमजोर करने वाली शक्तियां सक्रिय हैं। भगवा आतंकवाद के शिगूफे को इसी के मद्देनजर उठाया जा रहा है। इसी के तहत सेना, संवैधानिक संस्थाओं तथा हिंदू धर्म को निशाना बनाया जा रहा है। अरुण कुमार ने कहा कि साधु-संतों को सजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। समाज का मनोबल तोड़ा जा रहा है। असीमानंद व साध्वी प्रज्ञा वर्षों से यंत्रणा की शिकार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: