कुंभ हादसे के मृतकों में बिहार की 4 महिलाएं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 फ़रवरी 2013

कुंभ हादसे के मृतकों में बिहार की 4 महिलाएं


उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम मची भगदड़ में मरने वाले 36 श्रद्घालुओं में बिहार की भी चार महिलाएं शामिल हैं। कुंभ मेले में मौनी अमावस्या के मौके पर त्रिवेणी में स्नान कर पुण्य प्राप्त करने बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से लोग गए हुए थे। रेलवे के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में बिहार की भी चार महिलाएं शामिल हैं। इनमें आरा जिले की तीन- आशा देवी, इंद्रासनी देवी और शिव कुमारी- तथा बक्सर जिले की उर्मिला देवी शामिल हैं। हादसे में कई लोग घायल भी हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 

पटना रेलवे स्टेशन पर रेलवे विभाग द्वारा हादसे में मृतकों और घायलों की सूची लगा दी गई है। उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 36 लोगों की मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: